जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर्यटन क्षेत्र में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष व्याप्त है। नृशंस हमले की हम घोर निंदा करते हैं।
यह मानवता पर हमला है। देश के भीतर पर्यटन और तीर्थ यात्रियों पर हमले देश की अखंडता को चुनौती देने जैसा है।
यह घटना कश्मीर सरकार की विफलता को दर्शाती है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सरकार को तत्काल बर्खास्त करे और वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि शांति व्यवस्था बहाल की जा सके और आम नागरिकों का विश्वास सरकार पर बना रहे।
जिस राज्य में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, वहां की सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
जब देश के कोने-कोने से लोग कश्मीर की सुंदरता देखने और धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी बनती है।
केंद्र सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए एक निर्णायक रणनीति अपनाई जाए।
यह हमला केवल एक क्षेत्र पर नहीं, बल्कि पूरे देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत पर भी हमला है।
मां भगवती मनसा देवी का आशीर्वाद आप सब पर सदैव बना रहे। हर हर महादेव।